अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ….

अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ….

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की नैतिक शपथ दिलायी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर एच.एल. गायकवाड़ व आर.एन. पाण्डेय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर