धूमधाम से छठ महापर्व को मनाने छठ घाट में पहुचे परबेतीन और भक्त आज सुबह उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य देकर मंत्रोच्चार के साथ हवन कर छठ महाप्रर्व का हुवा समापन…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

उदीयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद लोक आस्था का महापर्व छठपूजा भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर मुख्य रूप से शहर के छठ तालाब पूरन तालाब, झरिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य तालाबों,पोखरों, जलाशयों, पर छठव्रती छठ महोत्सव के तीसरे दिन अस्ताचलगामी और अंतिम दिन आज सुबह उदयीमान सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देकर पूजा मंत्रोचारण कर हवन के साथ परबेतीन ने पारण किया छठ घाट में आये सभी भक्तो को ठेकुआ, चावल का कचवनिया, चने, केला, सेव ,सिंघाड़ा आदि फल का प्रसाद भोजपुरी समाज के द्वारा सभी भक्तों को दिया गया।


भोजपुरी समाज के संरक्षक श्याम नारायण गुप्ता ने बताया कि मुख्य रूप से इस पर्व पर प्रसाद के लिए गेहू के पीसे आटे से बनाये गए ठेकुआ का प्रसाद दिया जाता है। जिसे बॉस के दौरा सूप में रख कर पूजा किया जाता है। सुख, समृद्धि व संतान प्राप्ति के लिए छठ मईया का छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले व्रतधारियों ने उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।


भोजपुरी समाज के संरक्षक बच्चन दुब्बे ने भोजपुरी समाज के द्वारा किये गए ब्यवस्था को सराहा उन्होंने कहा कि आप सभी आगे भी इसी तरह कार्य कर समाज का नाम आगे बढ़ाते रहे।


इस चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन सोमवार की भोर से ही छठ तालाब पुरन तालाब में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी आस पास के गाँव के लोग भी इसे देखने के लिए आये हुए थे जिसमे बच्चे महिलाएं से लेकर पुरुष सभी शामिल थे हल्की हल्की ठंड के बावजूद भक्तो की काफी भीड़ इस पूजा को देखने उमड़ पड़ी थी सुबह आने वाले काफी भक्तो के लिए छठ पूजा समिति आलाव जला कर एवं गरम गरम चाय की ब्यवस्था की थी जिससे ठंड में ताजगी बनी रहे।


भारी संख्या में भक्त सूर्य देवता के उगने की प्रतिक्षा हाथ जोड़े देखे गए जो अपने लिए अपने परिवार के बेहतरी के लिए भगवान भास्कर से प्राथना करते रहे।

सूर्य की उपासना सूर्य ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता माने जाते हैं। और छठ के दौरान इनकी पूजा उन्नति, बेहतरी और कस्ट निवारण के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि चार दिनों तक चलने वाला छठ का महापर्व सूर्य भगवान जी का पूजा है। उन्ही से सभी पूजा करने वाले और आये सभी भक्त अपने लिए सुख शान्ति और समृद्धि के लिए आशिर्वाद मांगते है।

शहर के सहित छठ घाटो को मनमोहक गेट बना कर लाईटिंग व फूलों से सजाया गया था घाटों पर दीवाली जैसा माहौल नजर आ रहा था छठ घाट में जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी कर रहे थे लोगों द्वारा छठ पूजा के लिए बनवाए गए तालाबों, घाटों पर छठ व्रतधारियों ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी व्रतधारियों का सबसे बड़ा जमावड़ा लगभग 2 हजार लोगों ने इस पावन ब्रत को देखने के लिए पूरन तालाब स्थित घाट पर आए हुवे थे।

छठ घाट में बने सेल्फी पॉइंट  जहां पर सात सुनहरे घोड़ो में सवार भगवान भास्कर देवता को दिखाया गया था जिसकी भब्यता देखने लायक बयँ रही थी जो सभी को अपनी और आकर्षित कर रहा था जहां लगातार सेल्फी लेने की  होड़ सी लगी रही

 

सेल्फी पॉइंट?

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप ने कहा कि पूरा भोजपुरी समाज के संरक्षक अरुण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बचन दुब्बे, श्याम नारायण गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, अरुण रवानी के मार्गदर्शन में पूरा भोजपुरी समाज और छठ पूजा समिति के अध्यक्ष धनन्जय तिवारी, उपाध्यक्ष रामानन्द सिंग के साथ मिलकर पूरे छठ घाट की साफ सफाई से लेकर लाइटिंग और अन्य सभी कार्यो को पूरी करने में रात दिन एक किया तभी हम अच्छी तरह छठ महाप्रर्व सम्पन्न कर पाए।


भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने इस पूरे छठ महापर्व को अच्छे तरह से मनाने में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील, गुप्ता, सचिव राजीव साहू , विजय साहू, कोषाध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी रमेश तिवारी, संजय तिवारी, नीरज गुप्ता, अवधेश गुप्ता अशोक श्रीवास्तव, अमर महतो , कुश महतो, अजय दुब्बे, हरेराम, मंगलेश ओझा, शम्भू गुप्ता, वा चेहरे जिन्होंने भोजपुरी समाज मे बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया प्रमुख रूप से अक्षय गिरी, प्रेम गुप्ता ,कुंदन गुप्ता, रोहित गुप्ता, सोनू रजक, रोशन गुप्ता, बंटी सिंग, पवन गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, आदित्य मिश्रा, प्रमोद साहू, बुद्धदेव ठाकुर, बंटी सिन्हा, रोशन साहू, ओम गुप्ता, विकास गुप्ता,एवं अन्य सदस्यों ने जिस तरह शहर सहित छठ घाट तक बीते 4 से 5 पहले से काम कर भक्तो के लिए बेहतर ब्यवस्था बनाने रात दिन जुटे रहे

उन सभी सदस्यों का बहुत बहुत आभार माना जिनकी बदोलत छठ महाप्रर्व अच्छी तरह सम्पन्न हुआ।