भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का भाजयुमो कोरिया ने किया भव्य आतिशी स्वागत……

 

 

* युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक मोटरसाईकिल रैली *

* अराजकता व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ भूपेश सरकार का किया पुतला दहन,रसोईया संघ के मांगो का किया समर्थन *

* 2023 में कांग्रेस सरकार का सफाया तय, बन रही है भाजपा सरकार — रवि भगत

बैकुंठपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का कोरिया जिला मुख्यालय आगमन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े की अगुवाई में जोरदार ढोल नगाड़ों के साथ आतिशी स्वागत किया गया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम जमगहना इस्थित शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पूजा अर्चना कराया तत्पश्चात सैकड़ों बाइक रैली व ट्रैक्टर रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का भाजपा कार्यालय तक स्वागत किया गया, भांडी चौक बैकुंठपुर में जनजातिय समाज के पदाधिकारियों के द्वारा एस टी मोर्चा के जिला महामंत्री रामप्रताप सिंह मरावी के नेतृत्व में गमछा पहनाकर पगड़ी पहनाकर व महुआ का माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रेमा बाग में भूपेश बघेल के भ्रष्ट सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया साथ ही मध्याह्म भोजन रसोईया संघ के द्वारा किए जा रहे भुपेश सरकार के खिलाफ़ अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया,महात्मा गांधी चौक में गांधी जी के प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया उसके बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाइक रैली के माध्यम से नगर पालिका परिषद पहुंचकर कर्मा टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा के अनुरूप कर्मा टीम के सदस्यों के माध्यम से भाजपा कार्यालय तक ऐतिहासिक स्वागत किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का बैठक लिया एवं आगामी समय में भूपेश बघेल की सरकार को 2023 में उखाड़ फेंकने के लिए ऊर्जा भरा साथ ही साथ एसईसीएल ग्राउंड बैकुंठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की उपस्थिति में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल वृक्षारोपण किया, कार्यक्रम के दौरान 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे शैलेश शिवहरे लक्ष्मण राजवाड़े देवेंद्र तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता अभय जसवाल रुबी पासी शमाउद्दीन सिद्दीकी सुभाष साहू धर्मपति राजवाड़े दीपा विश्वकर्मा कन्या शक्ति संयोजिका साक्षी सिंह राजपूत अंजली दुबे पार्षद ममता गोयल रीमा जयसवाल जिला उपाध्यक्ष सत्यम साहू मनोज शुक्ला सत्येंद्र जिला मंत्री प्रखर गुप्ता कोमल पटेल कुणाल जायसवाल आशीष यादव कार्यालय मंत्री आलेख नामदेव,सुमित गुप्ता समेत युवा मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री सुशील सिंह ने किया।