मैरिज गाडर्न में शुक्रवार को गरबा नृत्य का आयोजन इसे लेकर खासा देखा जा रहा उत्साह….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

मैरिज गाडर्न में शुक्रवार को गरबा नृत्य का आयोजन

क्षेत्र में यह अपने तरह का पहला कायर्क्रम है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है। कि शहर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। पंडालों में मां दुगार् के दशर्नों के लिए भक्तों का रैला उमड़ रहा है। वहीं शहर में गरबा नृत्य की तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को यहां शाम 6.30 बजे से रात्रि 12 बजे तक गरबा नृत्य का आयोजन होगा। गौरतलब है कि शहरों की तजर् पर इस बार यहां भी नवरात्रि के मौके पर सावर्जनिक गरबा नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके लिए सावर्जनिक गरबा महोत्सव समिति जिसके अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा नायक कोषाध्यक्ष पवन वैष्णव के साथ ही श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती रीमा गुप्ता, श्रीमती श्वेता पटेल, जितेन्द्र गुप्ता, गिरीश सिंह,सुरेन्द्र चेतवानी, मुकेश अग्रवाल, मोहन यादव, रमेश तिवारी, संजय तिवारी,दीनू अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

समिति द्वारा केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए इस कायर्क्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार किया जा रहा है। इसके लिए मैरिज गाडर्न में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति द्वारा मौरिज गाडर्न के लाॅन के बीचों बीच भव्य लाइटिंग और स्टेज की व्यवस्था की जा रही है जिस पर गरबा नृत्य के प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं नृत्य में शामिल होने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन शाम 4 बजते ही मैरिज गाडर्न के हाॅल में गरबा डांस सीखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंच रही हैं। बता दें कि पहला अवसर होने के कारण सावर्जनिक गरबा महोत्सव समिति द्वारा गरबा नृत्य प्रशिक्षक की व्यवस्था की गई है। जिसके द्वारा गरबा डांस के लिए इच्छुक महिलाओं एवं बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 5 दिनों से चल रहे इस प्रशिक्षण में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं जुट रही हैं। इस दौरान लयबद्ध प्रस्तुति से अभ्यथिर्यों के उत्साह का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। दूसरी ओर लोगों की खासी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। वही जो गरबा नृत्य करेंगे व देखने वाले दर्शक अपना अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अपना नाम फायनल करते देखे गए।