शासकीय कालिदास महा विद्यालय प्रतापपुर में बी.एस.सी विज्ञान समूह एवं कला संकाय की सीटों की संख्या में हुई वृद्धि…

 

प्रतापपुर 

शासकीय कालिदास महा विद्यालय प्रतापपुर में राज्य सरकार द्वारा बी.एस.सी विज्ञान समूह एवं कलासंकाय में प्रवेश हेतु सीटों की संख्या में वृद्धि की गयी है।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि BSc. विज्ञान समूह एक कला संकाय प्रथम वर्ष केछात्रों के प्रवेश हेतु महाविद्यालय में निर्धारीत सीटो के विपरीत प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा होने के फलस्वरूप राज्य सरकार से सीटों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, डा0 प्रेम साय सिंह टेकाम मंत्री स्कूलशिक्षा विभाग को उक्त परेशानी से अवगत कराया गया था। उनके सकारात्मक प्रयास से राज्य सरकार ने शा०कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में BS.C. विज्ञान समूह प्रथम वर्ष में 50 सीट एवं कला संकाय प्रथम वर्ष मे 100 सीट की वृद्ध करते हुए तत्काल प्रवेश की अनुमति प्रदान की गयी है ।प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं आन लाइन पोर्टलपर दिनांक 20/9/22 तक आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं।