अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा हड़ताल के आठवें दिन कार्यक्रम के साथ महिला शक्ति का किया गया सम्मान….

 

प्रतापपुर/सूरजपुर

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की एचआरए और डीए की माँग को लेकर चल रही हड़ताल के आठवें दिन की शुरुआत राजकीय गीत के साथ प्रारंभ हुई, हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से अनवरत जारी है, छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया से अनुरोध पूर्ण निवेदन करते हुए सभी विभाग के कर्मचारी आशा और उम्मीद भरी नजरों से टकटकी लगाए हुए हैं। आज के इस कार्यक्रम में ब्लॉक संरक्षक अनुजेश्वर पांडेय साथ में विकास खंड शिक्षा अधिकारी  मुन्नू सिंह धुर्वे भी अपना निवेदन पूर्ण आग्रह बच्चों के अहित को देखते हुए यह जल्द से जल्द आंदोलन की समाप्ति का रास्ता निकले और अपने कार्य पर जल्दी ही लौटे।

आगे समस्त विभाग के अध्यक्ष न्यायिक विभाग संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, वन विभाग के अमरनाथ रवि एवं साथी राजस्व विभाग से वासुदेव माझी, सचिव संगठन समस्त साथी संगठन उपस्थित रहे इसके साथ ही हड़ताली प्रेरणा गीत सेराजुल हक के द्वारा गाकर समां को बांधा गया।
आज का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान स्वरूप महिला प्रतिनिधि ब्लॉक से मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का सम्मान, थाईलैंड के पटाया शहर में 19 अगस्त को आयोजित हुआ, जिसमें मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2022 से खिताब प्राप्त श्रीमती प्रतिमा सिंह ( पति स्व0 डॉक्टर एन पी सिंह ) व्याख्याता एल बी हाई स्कूल मायापुर – I के द्वारा थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया गया, जहां पर उनको मिसेज इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतिमा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को आगे आकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित किया।
जारी आंदोलन में समस्त महिला शक्ति के द्वारा यह निश्चय किया गया, कि आंदोलन स्थल पर ही हरितालिका तीज पर्व को अपने घर में न मना कर धरना स्थल पर अपना मायका, ससुराल समझकर मनाने को निश्चय किया।
आज के सभागार में इन लोगों की सहभागिता रही श्रीमती शशि कला रवानी, अनामिका तिवारी, कुंती पांडे, पूजा मिश्रा, असरिता तिर्की, यासमीन अंसारी, उर्सला मिंज, ज्योत्सना मिंज ( प्राचार्य), आशा तिर्की, सुशीला, राजेश साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, निहारिका शर्मा, व्यवस्था सहयोगी  सचिन जायसवाल ( प्र0 पा0कनकनगर ), मनोज जायसवाल,शैलेश जायसवाल,उज्जैन यादव, मोतीलाल, भूपत सिंह, विजय तिवारी, करमचंद गुप्ता, साथ ही  कृपालनाथ तिवारी और महावीर ठाकुर के द्वारा कुशल संचालन किया गया, आभार प्रदर्शन  राजकुमार सिंह ( संयोजक विकासखंड प्रतापपुर ) द्वारा किया गया।