छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बगीचा में ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन। प्रवक्ता ने कहा संगठन और भी होगा मजबूत…

बगीचा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बगीचा में ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन  प्रवक्ता लव कुमार गुप्ता ने कहा संगठन और मजबूत होगा।

बगीचा – आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक बगीचा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय कांसाबेल विकासखंड अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव कोषाध्यक्ष कांसाबेल  बीनू पैंकरा, जिला संगठन मंत्री  भूपेन्द्र खुंटिया, पत्थलगांव ब्लाक उपाध्यक्ष  रविन्द्र साय पैंकरा के तत्वाधान में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती माता के छाया चित्र पर धूप अगरबत्ती एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात् आए हुए जिला एवं विकास खंड पदाधिकारियों का स्वागत पुष्पा हार पहनाकर किया गया। संयोजक लव कुमार गुप्ता ने पूर्व में गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इसके पश्चात ब्लाक कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद पर पुनः  पुरेन्दर यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में श्रीमती संतोषनी कंसारी ब्लाक उपाध्यक्ष  विनोद मिंज महादेवडांड क्षेत्र , से उमेश कुमार बर्मन पंडरापाठ क्षेत्र से पीटर साय सन्ना क्षेत्र से राकेश कुमार सिंह बगीचा क्षेत्र से सचिव विकास गौर, कोषाध्यक्ष  बुद्धदेव साय पैंकरा, सह सचिव  जेवन कुमार पैंकरा, सह कोषाध्यक्ष  सचित कुमार एक्का एवं प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी के रूप लव कुमार गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पा हार पहनाकर स्वागत किया गया।
कांसाबेल विकासखंड अध्यक्ष द्वारा सभी नवनिर्वाचित संकुल एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है वेतन विसंगति दूर कराना इस हेतु हम सब की एकजुटता आवश्यक है। जिलाध्यक्ष टिकेश्वर भोय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप सभी मिलकर बगीचा को एक नई दिशा प्रदान करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
आज का ब्लाक कार्यकारिणी का गठन सामुदायिक भवन लोटा बगीचा में आयोजित किया गया जिसमें बहुत अधिक संख्या में सहायक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।