सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शालेय स्तर पर विद्याथिर्यों के लिए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शालेय स्तर पर विद्याथिर्यों के लिए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राखी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देष्य बच्चों की सृजनात्मकता एवं आंतरिक गुणों को निखारने एवं राखी के महत्व को समझने के लिए अवसर प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता उप प्राचार्य फादर सिलास टोप्पो के द्वारा किया गया। इस राखी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एन. छत्तर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव विषिष्ट अतिथि धनु यादव संकुल समन्वयक पत्थलगांव नित्यानंद यादव शिक्षक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव, फा. फबियानुस खलखो स्कूल प्रबंधक थे। विषिष्ट अतिथियों ने सुन्दर राखी देखकर उन बच्चो की खूब सराहना की। इस राखी प्रतियोगिता में विद्याथिर्यों ने धान, चावल, ऊन, कलर पेपर, मोती, आदि वस्तुओं का प्रयोग कर सजर्नात्मक, आकषर्क और सुन्दर राखी बनाकर भाई-बहन के पवित्र रिष्ते को उजागर किया।

प्रतियोगिता के निणार्यक दल में फा. संतोष तिग्गा, सि. सरिता तिकीर्, षिक्षिका आईलीन तिकीर्, और मनीषा खलखो, थे, जिन्होंने ईमानदारी पूवर्क राखी प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। इस सुन्दर अवसर पर सुनील खलखो प्राचार्य विद्याथिर्यों के आकषर्क, प्रेरणादायक एवं मनमोहक राखी को देखकर कहा कि सभी राखियां सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। जो भाई-बहन के पवित्र बंधन को परिलक्षित करती हैं। उन्होंने इस पवित्र रिश्ते को बनाये रखने का शुभ सन्देश दिया।