आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, हर घर तिरंगा फहराने का रखा है लक्ष्य……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर – आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत सभी घरों तक तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।आज यहाँ जिला भाजपा की बैठक पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान कर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।हम सब भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान मे पूरे उत्साह से जुटें।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क करने की अपील की उन्होंने कहा कि देश भर मे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है तथा छत्तीसगढ़ ने ठाना है हर घर तिरंगा फहराना है के लिए शपथ दिलाई|इस अवसर पर लाल संतोष सिंह, अनूप सिन्हा, पुष्पा सिंह रामू गोस्वामी ,महेश्वर पैकरा महामंत्री राजेश महलवाला ,मुरली सोनी ,अशोक सिंह ,श्यामा पांडेय,प्रदीप द्विवेदी राजेश्वर तिवारी, शशि कांत गर्ग, लक्ष्मी राजवाड़े , रवींद्र भारती, कौशल सिंह , रामकरण साहू लवकेश पैकरा ,बलराम सोनी ,सुनील गुप्ता,गिरीश पटेल , रामानंद जायसवाल,दीपक गुप्ता, दुर्गाशंकर जायसवाल,शशि सिंह,मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,रामेश्वर बैश, राजेश तिवारी,मार्तंड साहू,सुभाष राजवाड़े,मोहन शर्मा,अक्षय तिवारी, राजकुमार गुप्ता ,सुरेंद्र राजवाड़े , रामशिरोमणि साहू, जयप्रकाश उपाध्याय,जगमोहन सिंह देवधधन बिंझिया , सुनील साहू,नूतन विश्वाश, पुनीत पाठक, संत लाल प्रजापति सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।