महिला स्व सहायता समूह द्वारा जिले में तैयार किए 60 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज…..

 

 

* आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों में भी लहराएगा तिरंगा.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य शासन के दिशा निर्देश अनुसार हर घर झंडा अभियान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्व सहायता समूहों को आज दिनांक तक लगभग 60000 झंडों का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है। जिले के 28 से अधिक स्व सहायता समूह के द्वारा अब तक 45000 झंडा तैयार कर लिए गए हैं। इस अभियान के तहत आज 2 अगस्त 2022 को सूरजपुर विकासखंड के उजाला महिला ग्राम संगठन के की महिलाओं द्वारा लगभग 7000 रुपये का आय प्राप्त किया गया।

राष्ट्र के स्वाभिमान के मुद्दे में अपने योगदान हेतु अवसर प्रदान करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का आभार प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इस सप्ताह में ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों में स्टाल लगाए जाएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों एव शासकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है, महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे की बिक्री की जा रही है।