भाजपा ने सोनिया गांधी व अधिररंजन चौधरी का फूंका पुतला, सड़क पर उतरकर हल्लाबोल प्रदर्शन के साथ पुलिस के साथ हुई झूमा-झटकी…..

 

 

* महामहिम राष्ट्रपति के अपमान पर सड़क पर उतरी भाजपा, किया जमकर विरोध.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर:-कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा व अजजा मोर्चा के द्वारा सयुंक्त रूप से अधीर रंजन चौधरी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि चौधरी के बयान को ‘घृणित व समस्त मूल्यों एवं संस्कारों के विरुद्ध करार दिया। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अनादर करने के लिए कांग्रेस पार्टी माफी मांगे।द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है। यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इस क्रम में उसने उन्हें कभी कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा जो कांग्रेस की ओछी मानसिकता को उजागर करता है।
भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि ‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। रंजन का बयान देश की महिलाओं का अपमान है कांग्रेस और रंजन इसके लिए देश से माफी मांगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल माहलवाला, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति कौशल प्रताप सिंह, मुकेश गर्ग, संत सिंह, सन्ति सिंह, शशिकांत गर्ग, राजू देवांगन, राजेश्वर तिवारी, दरोगा सिंह, रामविलास सिंह, सुनील साहू, अजय सिंह, मुकेश साहू, देव गुप्ता, सूरज सेठी, राजेश साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, शांतनु सिंह चौहान, विक्की सोनवानी, प्यारे साहू, विकास साहू, विशाल देवांगन, लोकनाथ बैगा, राकेश महाराज, नितिन सोनी, राजेश कुशवाहा, शिवकुमार राजवाड़े, राजेंद्र पटले, रंजीत ठाकुर, संदीप जायसवाल, दितेश कुमार राय, तुलेश्वर प्रजापति, शिव पांडे, पवन साय रवि, बालमुकुंद सोनवानी, आलोक सिंह नेताम, सुरेंद्र साहू, महेंद्र साहू, मनीष यादव, बिट्टू सिंह राजपूत, अनूप कुमार विश्वास, सुरेंद्र साहू, रंजीत ठाकुर, मनोज गुप्ता, विनोद यादव, जयशंकर देवांगन, लाल बहादुर यादव, कन्हैया लाल साहू सहित काफी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व अजजा मोर्चा के साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे