कर्मचारियों अधिकारियों ने किया सरकार सद्बुध्दि यज्ञ….

जशपूर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

कर्मचारियों अधिकारियों ने किया सरकार सद्बुध्दि यज्ञ

केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी और अधिकारी 25 तारीख से पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं। तृतीय चरण के पांच दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन कुनकुरी के धरना स्थल पर स्वच्छता सत्याग्रह किया गया था। आज तीसरे दिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने कुनकुरी में सरकार की सद्बुद्धि की कामना करते हुए यज्ञ किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष आंदोलनकारी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित कर यज्ञ का समापन किया गया।समस्त विधान वृंदावन के शास्त्री रविन्द्र दीक्षित के द्वारा सम्पन्न कराया गया।