संलग्नी करण निरस्त कर व्याख्याता को भेजा गया स्कूल…

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

संलग्नी करण निरस्त कर व्याख्याता मनी राम यादव को भेजा गया स्कूल

कोर्ट के संज्ञान के बाद कलेक्टर ने किया आदेश ‘
बगीचा. कार्यालय जिला कलेक्टर जशपुर से जारी एक आदेश में  डीईओ कार्यालय में संलग्न ब्याख्याता मनीराम यादव को हायर सेकेंडरी स्कूल सिमड़ा में पदस्थ कर दिया गया है।
कुछ माह पहले कई शिकायतों के मद्देनज़र बगीचा में पूर्व में बीईओ रहे व्याख्याता मनीराम यादव को डीईओ कार्यालय में संलग्न कर दिया गया था।
जिला कलेक्टर के आदेश में यह उल्लेखित है। की हाईकोर्ट में दायर याचिका क्रमांक wps no. 3337/2022 दिनांक 10.05 2022 के निर्णय के आधार पर मनीराम यादव मूल पद ब्याख्याता को डीईओ कार्यालय के संलग्नी करण को निरस्त करते हुए, हायर सेकेंडरी स्कूल सिमड़ा, ब्लॉक दुल्दुला जिला जशपुर में व्याख्याता गणित के पद पर अस्थाई रूप में आगामी आदेश पर्यन्त पदस्त किया जाता है।
कलेक्टर के इस आदेश के बाद बगीचा में हो रहे कई चर्चाओं पर विराम लग गया है।