जिले में बढ़ते अपराध पे यश प्रताप सिंह जूदेव ने जताई चिंता पुलिस से जिले वासियों के जान माल की सुरक्षा करने सभी उपाय करने कहा…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ने जशपुर जिले में बढ़ती अपराध पे चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस जिले वासियों के जान माल की सुरक्षा करने सभी उपाय करें।

प्रदेश कार्य समिति के सद्स्य यश प्रताप सिंह जूदेव जो पत्थलगांव विधानसभा के प्रभारी भी है। उन्होंने जशपुर जिले में अपराधिक गतिविधियां पे चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से जिले में नित्य रोज अपराध नित्य नये उचाईयों को छु रहा है। इससे अपराधियों के हौसले बहुत बुलन्द हो गए है। जो कानून व्यवस्था को शुन्य की ओर लेजाते अग्रशर है। जो कि बेहद चिन्तनीय विषय है। हमारा जशपुर वर्षो से पूरी तरह शांत रहा है। पर हाल के महीनो में जिस तरह पूरे जिले में अपराध ने अपना पैर पसारा है। उससे जिले में जिले वासियों की सुरक्षा जिसमे जान माल सभी समाहित है। वो होता नही दिख रहा है। गत दिनों ग्राम गड़ला की घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। जहां अपराधी दो लोगों की बर्बरता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर भाग जाते हैं। एवं कांसाबेल थाना क्षेत्र में मासूम के साथ घटित घटना प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिसकी मैं कड़े शब्दों में निन्दा करता हुं। मेरी प्रशासन से मांग है। कि जितना जल्दी हो सके अपराधियों को पकड़कर उनके उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही पुलिस जिले वासियों के जान माल की सुरक्षा करने सभी कदम उठाए एवं अपराध पे अंकुश लगाते हुए अपराधियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए इस कठिन घड़ी में मेरी पुरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है।