जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने निकाला कैंडल मार्च….

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने निकाला कैंडल मार्च….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा की महिला के साथ दुष्कर्म कर बड़ी बेरहमी पूर्वक हत्या किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाम 6:00 बजे वाड्रफनगर के राजीव गांधी चौक पर किया गया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया तथा भाजपा मंडल के सभी नेता इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार महिलाओं एवं बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल है जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है चारों तरफ चोरी डकैती हत्या लूट बलात्कार जैसे अपराध बढ़े हैं शांति प्रिय छत्तीसगढ़ अब अशांति का प्रतीक बन गया है। जांजगीर के अकलतरा में हुए महिला के बलात्कार एवं नृसंश हत्या पर अपराधी को फांसी देने की सजा की मांग हम समस्त महिला मोर्चा करती है। महिला के नृसंश हत्या एवं दुष्कर्म के कारण हम सभी महिला मोर्चा की बहनें भूपेश सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं।
कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला सिंह पोर्ते, अनिल गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री, मुकेश जायसवाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष
पंकज गुप्ता अतुल जायसवाल भाजयुमो मंडल महामंत्री  अंजू कुशवाहा मंडल महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा
शारदा भगत उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा
फुलकुंवर मीडिया प्रभारी सचिन उपाध्याय मंडल मंत्री
लालबहादुर उपाध्यक्ष विजय चौरसिया मंडल मंत्री विकास श्रीवास गुलाब प्रजापति दीपक जायसवाल नरेंद्र दुबे उत्तम पटेल शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर