KATGHORA: भाजयुमों महामंत्री उत्तम सिंह रंधावा द्वारा भाजपा नेताओं के शुभजन्मदिवस के अवसर पर किया गया भोजन वितरण का कार्यक्रम….

कोरबा/कटघोरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू जी, भाजपा प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ सह-संयोजक व भारतीय जनता पार्टी कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पवन गर्ग जी एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल जी के शुभजन्मदिवस (01 जुलाई) के उपलक्ष्य पर भाजयुमों मंडल कटघोरा के महामन्त्री उत्तम सिंह रंधावा जी के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा मे आज एसजेआर यूथ फाउंडेशन परिवार की टीम के साथ भोजन वितरण सेवा में सहभागी बनें। इस भोजन वितरण कार्यक्रम में उत्तम सिंह रंधावा के साथ रवि गर्ग, राजा अग्रवाल, रुपांक सिंह राजपूत, सतनाम सिंह सैनी, साकेत वर्मा, गुरुबख़्श संधु एवं कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

श्री रंधावा ने कटघोरा नगर के ऐसे ही अनेक छोटे-बड़े समाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं और उनका मानना हैं की नर सेवा ही नारायण सेवा हैं। हम सबको ऐसे ही समाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़ अपना सहयोग प्रदान कर इसका हिस्सा बनना चाहिए।