भाजपा के शीर्ष नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने एक साथ देखीद कश्मीर फाइल्स…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

शनिवार शाम को पत्थलगांव के डिजिटल सिनेमा हॉल में शनिवार की शाम इस वर्ष की हिट फिल्म “द कश्मीर फाइल्स,, पर्दे के सामने आई है। 1 सप्ताह में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुक फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय रायगढ़ की सांसद श्री मति गोमती साय, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नन्द कुमार साय सहित कुनकुरी के पूर्व विद्यालय रोहित साय एवं जशपुर क्षेत्र से बीजेपी के अनेक नेता व सैकड़ो की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्थलगांव के रेस्ट हाऊस से भारी संख्या में नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर व हाथों में भाजपा के झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों के साथ जशपुर रोड सिनेमा हॉल पहुँचे। यहां पूर्व से ही सिनेमा हॉल की सभी सीटों की बुकिंग करवा दी गई थी।


आपको बता दे कि भारत के कश्मीर में 1990 के दौरान कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पे हुए नरसंहार, बर्बरता और कश्मीरी पंडितों को जबरन कश्मीर छोड़ने को बेबस किया गया था इन्ही मुद्दे में प्रदर्शित करती फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स देशभर में भारी बिजनेस कर रही है जिसे पूरे देश के थियेटरों में देखने दर्शकों की लंबी लंबी लाइन लगी है। जहा पूरे देश मे इस फ़िल्म के चर्चे हो रहे है। तो पत्थलगांव में बजी भाजपा के बड़े नेताओ के साथ जशपुर जिले सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्थलगांव प्रेस क्लब को निमंत्रित किया गया था जिससे ये समझने का मौका मिले की 1990, को आख़िरकार कश्मीर में हुआ क्या था पूरे थियेटर की सभी सीट फूल थे

प्रेस क्लब के सदस्य?

कुछ कुर्सियां अलग से लगाई गई जिससे पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता छूटने न पाए ये कोशिश करता भाजपा का युवा बिग्रेड पूरी तरह चुस्त दुरुस्त होकर कार्य कर रहे थे फ़िल्म चालू होने के बाद कई बार भारत माता की जय वन्दे मातरम की जयघोष के साथ अपने देश प्रेम की भावनाओ को प्रदर्शित करते रहे भाजपा के कार्यकर्ता।

फ़िल्म समाप्ति के बाद रायगढ़ की सांसद गोमती ने हमारे संवाददाता जितेन्द्र गुप्ता के सवाल की आपको ये फ़िल्म देखने के बाद कैसा लगा और आप देश वासियो को क्या सन्देश देना चाहेंगी इसके जबाब में गोमती साय ने कहा कि यह फ़िल्म 1990 में कश्मीरी पण्डितो के ऊपर की गई जुल्म को प्रदर्शित करती फ़िल्म थी जिसे देख कर हम कुछ हद्द तक अंदाजा लगा सकते है। कि उस वक्त कितनी मुशिकलों और कि गई जुल्म को कश्मीरी पंडितों ने सहा है। जिसको सोच कर ही हम सिहर से जाते है। 1990 में कश्मीर में लोकतंत्र को पूरी तरह जमीन तले रौंद दिया गया था कई मासूमो से उसके माता पिता को छीन लिया गया था अपना खुद का घर छोड़ने को पुरी तरह मजबूर कर दिया गया था। इस फ़िल्म को देख कर मैं स्तब्ध हु।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, रायगढ़ सांसद श्री मति गोमती साय, नन्द कुमार साय, कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय पं. श्री भक्ता महाराज, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, जशपुर भाजपा उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, हरजीत सिंह भाँटिया, डॉ बीएल भगत, अजय बंशल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रोशन सिंग,सुनील गर्ग, दिपेश रोहिला, महेश गुप्ता, नरेश यादव, पत्थलगांव भाजपा महिला मोर्चा, के सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद के सदस्य पत्थलगांव प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात डीजे की धुन में रंगोत्सव का त्यौहार होली भी बड़े ही धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को फूलों व गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। सांसद गोमती साईं ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। बड़े दिनों बाद शिर्ष नेताओ को अपने बीच पाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई उमंग देखी गई जो आने वाले दिनों में पार्टी के लिए नई राह की तरफ बढ़ता कदम के रूप में देख रही है।