पुलिस ने परिवार से बिछड़े को मिलाने चलाई विशेष मूहीम, पुलिस ने लखनऊ जाकर इतने लोगों को मिला या परिवार से…..

 

 

*लखनऊ से 5 महिला व1 पुरुष को मिला या परिवार से.

*उत्तराखण्ड, लखनऊ सहित जिले से पुलिस ने गुम 5 महिला व 1 पुरूष को किया दस्तयाब।

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर। जिले की पुलिस केे द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत् गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना जयनगर पुलिस ने 5 महिला तथा थाना झिलमिली पुलिस ने 1 पुरूष की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुये उनके परिजनों/वारिसानों को सौंपा गया। पुलिस के इस अभियान से अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट गई। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे जिसे गंभीरता से लेते हुए ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जयनगर व झिलमिली की पुलिस ने अभियान चलाकर दिगर राज्य उत्तराखण्ड, लखनऊ उत्तरप्रदेश, जिला सरगुजा सहित जिले से गुम इंसानों को दस्तयाब किया है। गुम इंसान की खोजबीन के लिए मजबूत सूचना तंत्र के साथ-साथ नई तकनीकी की भी मदद ली गई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तयाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूंढक़र परिजनों तक पहुंचाने के लिए सूरजपुर पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है।