अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा किया गया योगाभ्यास….

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा किया गया योगाभ्यास….

वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिला के अन्तर्गत शक्ति केन्द्र कोगवार में महिला मोर्चा की बहनों ने योग किया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होकर बताया कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है।

इस अवसर पर रामरति जायसवाल, सुषमा जायसवाल  विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पोलिंग बूथ कमलसखी बहनें जिनमें गीता देवी, सीता पंडो, सुभद्रा जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, चन्द्रकेत, मुन्नीलाल पंडो वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर