लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने अमल भट्टी उप स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज किया प्रदान……

 

 

लखनपुर,अमित बारी

लखनपुर ग्रामीणों की मांग पर लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव के द्वारा लखनपुर विकासखंड के ग्राम अमल भिठ्ठी उप स्वास्थ्य केंद्र में दवा रखने हेतु नया फ्रिज प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते दिनों लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ग्राम अमल भिठ्ठी के दौरे पर गए हुए थे जिस पर वहां के ग्राम वासियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में फ्रीज नहीं होने की बात कहते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज दिलाये जाने की मांग की। तत्काल लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज उपलब्ध कराया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र फ्रिज होने से विभिन्न प्रकार की दवाइयां उसमें रखी जा सकती है। जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही ग्राम वासियों ने जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव आभार व्यक्त किया है।जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने वहां के जनपद सदस्य सुरेंद्र राजवाड़े के हाथों फ्रिज प्रदान की इस दौरान उनके साथ उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सिरकोतगा उपसरपंच सत्येंद्र राय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन राम सुजान द्विवेदी पार्षद अमित बारी सहित ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।