भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसामुण्डा की पुण्य तिथि पर किया सभा का आयोजन…….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर -सूरजपुर जिले के भाजपा मंडल प्रेमनगर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर भगवान बिरसामुण्डा की पुण्य तिथि मनाई गई| सभा का आयोजन सरगुजा सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा कमलभान सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा, प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया | सरगुजा सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि पर अजजा मोर्चा के द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की |उन्होंने जनजातीय समाज के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों व विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया|श्रीमती सिंह ने समाज के लोगों से प्रलोभन से हो रहे धर्मांतरण से बचने की सलाह दी| पूर्व सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में कुछ लोगों द्वारा फूट डालने की कोशिश की जा रही है धर्मांतरण कराने की भी कोशिश किया जा रहा है |पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि अपने जनजाति समाज को अभी भी संभलने की जरूरत है इसाई मिशनरियों ने जनजाति समाज को गुमराह कर लिया है लालच देकर हमारे समाज को भ्रमित करने की काम किया है श्री पैकरा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता के साथ छल कर रही है किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर मिट्टी दिया जा रहा है |भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी गतिविधियों मे उत्साह पूर्वक शामिल होने की अपील की | अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने समाज के लोगों को प्रलोभन मे आकर धर्मांतरण से बचने का आग्रह किया |अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया| सभा को जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह ने भी संबोधित किया| इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ,महेश्वर सिंह,अजजा मोर्चा जिला महामंत्री दरोगा सिंह ,राजेश महलवाला ,मण्डल अध्यक्ष जगमोहन सिंह , महामंत्री विजय सिरदार भाजयुमो अध्यक्ष सत्यम विश्वकर्मा, महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, प्रदीप साहू व बडी संख्या में भाजपा व अजजा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे|

*कई दलों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता*

बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की मौजूदगी में सैकडों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की |भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रेमनगर मंडल संगठन प्रभारी भूलन सिंह मरावी के विशेष प्रयास से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का पूरा आयोजन किया गया था| जिसमें महेशपुर, नवापारा कला, अभयपुर,चंदननगर, पार्वतीपुर, शिवनगर जनार्दनपुर के बडी संख्या मे गोगपा व कांग्रेस के लोगों ने अपनी आस्था भाजपा पर व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की|