मोदी के 8 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना के तहत महिला कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित….

 

 

 

प्रतापपुर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा एवं सुशासन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय प्रतापपुर में 4 जून 2022 को छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति में भाजपा के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मितानिनों एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय प्रतापपुर में आयोजित कार्यक्रम में आए छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा सभी कार्यकर्ताओं को मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के सभी मतदान केंद्र स्तर पर मोदी के 8 वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत 30 मई से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों ऐतिहासिक निर्णय को जनता के बीच बताना है 8 जून 2022 को संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में धर्मांतरण के खिलाफ विशाल जनजातीय सम्मेलन होना है देश के जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के लिए इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम के दौरान भूत कमेटी सर्वेक्षण पत्रक के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई एवं पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ भूत कमेटी पत्रक को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल के मार्गदर्शन में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के द्वारा मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में महिला मोर्चा भाजपा मंडल प्रतापपुर के द्वारा भाजपा मंडल कार्यालय मैं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजू जैस्वाल मितानिन श्रीमती पर्सन भाजपा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती परवलिया देवी भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रसन्ना देवी सिंघल वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता श्रीमती सहोदरी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता महामंत्री श्रीमती आभा शुक्ला को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान भा ज पा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी महामंत्री अवधेश पांडे मंडल उपाध्यक्ष रिवर राजवाड़े नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह पूर्व मंडल महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता भाजयुमो जिला कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य विक्रम प्रताप सिंह वेद कुमार गुप्ता रामधारी सिंह झुन्ना राम पैकरा पार्षद सुरेश सिंघल प्रेमचंद जयसवाल शंकर नायक योगेंद्र सिंह देव प्रसाद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।