पी.ए.टी एवं पी.व्ही.टी की प्रवेश परीक्षा 5 जून को, परीक्षा केन्द्रों हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त…..

 

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 5 जून 2022 को पी.ए.टी एवं पी.व्ही.टी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में यह परीक्षा निर्धारित 11 परीक्षा केन्द्रों होगी।
कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्षों से गोपनीय परीक्षा सामग्री जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें परीक्षा तिथि को प्रातः 7:30 बजे अनिवार्य रुप से उपस्थित होने कहा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्किापुर हेतु उद्यान विभाग के उप संचालक कैलाश पैकरा, शासकीय राजमोहनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक रविशंकर तिवारी, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु जिला महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज, शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीके राय, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर उप संचालक कृषि  एमआर भगत, शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक एसके पैकरा, शासकीय उ0मा0वि0 पुलिसलाइन हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता डीपी डहरिया, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 मणीपुरवार्ड हेतु जिला अंत्याव्यसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा, उर्स लाइन कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता विपिन राज मिंज , विवेकानंद विद्या निकेतन उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एच.एस. नायक एवं सरस्वती शिशु मंदिर उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु मछली पालन विभाग के उप संचालक एके महेश्वर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।