संसदीय सचिव की उपस्थिति में पंचायत जन सेवा समिति बिहारपुर द्वारा तिरंगा यात्रा एवं प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर – आज जिला मुख्यालय के दुरांचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर पंचायत जन सेवा समिति के द्वारा तिरंगा यात्रा की गई एवं समिति के प्रथम कार्यसमिति की बैठक भी संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय पारसनाथ राजवाड़े जी भटगांव विधायक उपस्थित हुए एवं पंचायत जन सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत पासल से बिहारपुर ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा किया गया तथा तुलेश्वर जायसवाल संचालक, पंचायत जन सेवा समिति के अध्यक्षता में प्रथम कार्यसमिति बैठक की गई तिरंगा यात्रा में चांदनी क्षेत्र के युवाओं में काफी जोश एवं उत्साह दिखा सभी एक सुर में भारत माता की जय वंदे मातरम की नारा लगाते हुए एक देश भक्ति का परिचय देते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे। संचालक तुलेश्वर जायसवाल के साथ समिति के 130 सदस्यों ने साथ में संकल्प भी लिया कि चांदनी क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें जो भी सुझाव दिए जाएंगे उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करेंगे। मंच का संचालन करते हुए तुलेश्वर जायसवाल ने सभी युवा साथियों से कहा कि इस आंधी तूफान की विषम परिस्थिति में भी आप लोग यात्रा में तथा बैठक में सम्मिलित हुए जिसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही संकल्प भी लिया कि आप सभी युवा भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।