मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद त्वरित हुआ अमल, वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर लिंक कोट का हुआ शुभारंभ ,आमजनों एवं अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त….

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद त्वरित हुआ अमल, वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर लिंक कोट का हुआ शुभारंभ ,आमजनों एवं अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के अनुभाग वाड्रफनगर में 6 मई 2022 को प्रवास के दौरान वाड्रफनगर क्षेत्र के आमजनों के द्वारा अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट लगाये जाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री के द्वारा अनुभाग वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट वाड्रफनगर में लगाये जाने हेतु तत्काल घोषणा की गई। बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा अनुभाग- वाड्रफनगर में तत्काल अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट स्थापित किये जाने निर्देशित किया गया। किसके परिपालन में आज 11मई 2022 को अनुभाग वाड्रफनगर में हेमलाल गायकवाड़, संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर के द्वारा न्यायालय अपर कलेक्टर बलरामपुर- रामानुजगंज का लिंक कोर्ट प्रारम्भ किया गया। न्यायालय अपर कलेक्टर (लिंक कोर्ट) प्रारम्भ होते ही अधिवक्ता एस०डी० सिद्धकी के माध्यम से पक्षकार दिलबासो बनाम प्रसादी ग्राम सुरसा टोलकूपारा पोस्ट बरतीकला के द्वारा अवैध पट्टा निरस्त करने का प्रकरण दर्ज कराया गया। आज से तहसील परिसर वाड्रफनगर में न्यायालय अपर कलेक्टर (लिंक कोर्ट) में प्रत्येक बुधवार (शासकीय अवकाश छोड़कर) को सुनवाई किया जायेगा। अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट खुलने से स्थानीय आम जनों एवं अधिवक्तागण में हर्ष व्याप्त है एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर विशाल महाराणा, तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा वाड्रफनगर, हरिहर प्रसाद यादव, केदार यादव, जमुना केसरी, रामब्रत पटेल, धीरेंद्र पटेल, श्रीमती कंचनलता कुशवाहा सहित अधिवक्तागण, आमजन एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर