मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोविंदपुर में गांधीवादी समाज सेविका माता राजमोहिनी देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की…..

 

 

प्रतापपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोविंदपुर में गांधीवादी समाज सेविका माता राजमोहिनी देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल छात्राओं से शिक्षा  व्यवस्था की जानकारी ली। ग्राम गोविंदपुर में महिलाओं ने तेंदू और चार दोने में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने चार एवं तेंदू का चखा। उन्होंने गोविंदपुर में 75 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण। इनमें 9.68 लाख रुपए की लागत से निर्मित जजावल उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 9.68 लाख रुपए के पकनी उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन और 27.73 लाख रुपए की लागत से बने रमकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ क्वार्टर शामिल हैं।*