जिला बनाने को लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। पत्थलगांव को जिला बनाओ ✍️अब नही तो कब ?…

पत्थलगांव ✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

जिला बनाने को लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। पत्थलगांव को जिला बनाओ

पत्थलगांव के पत्रकारो ने अब आगे आकर पत्थलगांव को जिला बनाने की पहल की है। जिसमे क्षेत्र वासियों के भरपूर समर्थन से शोषल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। पत्थलगांव को जिला बनाओ…

अब तक पत्थलगांव को जिला नहीं बनाये जाने पर जहा सभी वर्ग के लोगो मे चिन्ता है। तो अब खुद ही क्षेत्र वासी मोर्चा संभालने आगे आने का मन बना रहे है। राजनीतिक दलों के द्वारा किये जाते रहे वादों पे स्थानीय युवाओं ने राजनीतिक दलों की अपनी मजबूरी की बाते कह रहे है। अब पत्थलगांव को जिला बनाने पे आ रही प्रतिक्रियावो से ये लगने लगा है। कि अब नही तो कब आखिर कब तक हम पत्थलगांव को जिला बनाये जाने का इंतजार करते रहेंगे।

जबकि राज्य के मुखिया भुपेश बघेल का पत्थलगांव दौरा कार्यक्रम 8 जून को है। तब तक पत्थलगांव को जिला बनाने के लिए पत्रकार सहित सभी क्षेत्र वासियों से आगे आकर पत्थलगांव को जिला बनाने अपनी अपनी कोशिस करने की बात कही जा रही है। जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है। अब राजनीतिक पार्टियों के वादों से दूर क्षेत्र वासी इस मामले में आगे आ रहे है। शोषल मीडिया के माध्यम से पत्थलगांव को जिला बनाने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी है। देखते हैं कब और कब तक इसमें सफलता मिल पाती है। देखी जाए तो बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग होती रही है। पर हमेशा की तरह पत्थलगांव को हाशिए में धकेल दिया जाता है। आखिर कब तक पत्थलगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहेगा जिला बनने से क्षेत्र वासियों को अपने कार्यो के लिए 100, किलोमीटर की दूरी तय नही करनी पड़ेगी अब तक किसी भी काम के लिए जिला जाने के लिए 100, किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। आज के समय में तीन से चार घण्टे तक का समय तो सफर में ही लग जाता है। फिर सरकारी विभागों के चक्कर काटना जिससे पूरा दिन खत्म हो जाता है।