ईद उल फितर का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस मौके पर सिविल अस्पताल और वृद्धा आश्रम में फल बिस्किट भी वितरण किया गया….

ईद उल फितर का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस मौके पर सिविल अस्पताल और वृद्धा आश्रम में फल बिस्किट भी वितरण किया गया….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने स्थानीय ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की गई। 30 दिन तक रोजे रखने के बाद मुस्लिम समाज के द्वारा आज ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा कर गले मिलकर एक दुसरे को बधाई दी साथ ही देश प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही अंजुमन कमेटी के द्वारा सिविल अस्पताल वाड्रफनगर और वृद्धा आश्रम में फल बिस्किट वितरण कर मरीजों का हालचाल जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।
इस अवसर पर मौलाना एजाज अहमद, अब्दुल सलाम आजाद, सलीम अंसारी, मोहम्मद अजीम, अशफाक कादरी, अब्दुल अंसारी, इरशाद आलम, अबरार अंसारी सहित भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।