हवन पूजन मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई परशुराम जयंती…..

 

 

लखनपुर अमित बारी

लखनपुर – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज लखनपुर द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई तत्पश्चात फल और मिष्ठान्न का भोग लगाकर सभी विप्रजनों द्वारा यज्ञशाला में हवन किया गया। पूरे अनुष्ठान व हवन के दौरान जय जय परशुराम गुंजायमान रहा। सर्व ब्राह्मण समाज लखनपुर के अध्यक्ष बृजेन्द्र पाण्डेय द्वारा भगवान परशुराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और वर्तमान में भी जीवित रह कर संसार के बुरी शक्तियों का नाश परस्पर भगवान परशुराम द्वारा किया जा रहा है ऐसा उनके द्वारा बताया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी विप्रजन मंदिर परिसर में मौजूद थे।