संसदीय सचिव ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पे दी शुभकामनाएं भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक:-यू. डी. मिंज…

कुनकुरी✍️जितेन्द्र गुप्ता

संसदीय सचिव ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पे दी शुभकामनाएं भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक:-यू. डी. मिंज

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
संसदीय सचिव ने कहा कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यंत पुण्यदायी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया युगादि तिथि है,इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं। इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रद्धालुओं द्वारा इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप का विशेष रूप से पूजन किया जाता है।
उन्होंने कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।