भाजपा संगठन प्रभारी बोले कांग्रेस सरकार आम आदमी व विपक्ष मीडिया का दबाना चाहती है आवाज….

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर -भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सूरजपुर ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया|आज यहां जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है भूपेश सरकार आम आदमी,विपक्ष ,मीडिया का आवाज दबाना चाहती है |यह सरकार कलेक्टर व एसपी के माध्यम से काला कानून प्रदेश की जनता पर थोपना चाहती है|अब प्रदेश की जनता को किसी भी तरह के आयोजन के लिए कलेक्टर व एसपी के माध्यम से सरकार से अनुमति लेने बाध्य किया जा रहा है जो किसी तरह से स्वीकार्य नही है|भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल कअग्रवाल ने सरकार के विभिन्न आयोजन पर कलेक्टर व एसपी की अनुमति को नाजायज ठहराया|उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता मे आई कांग्रेस सरकार के खिलाफ कर्मचारी अधिकारी, बेरोजगार, किसान, युवा महिला सब आवाज बुलंद कर रहे है जिससे सरकार डरी हुई है और कानून थोपकर राज चलाना चाहती है|यदि यह आदेश सरकार15दिन मे वापस नही लेती है तो 16 मई को पूरे प्रदेश मे सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा|सूरजपुर जिले मे भी जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी दी जाएगी|इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ,शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहे|