भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव (निर्माण श्रमिक फोरम) बनाए गए सुनील कुमार कुर्रे…

रायपुर/कोरबा :- भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिको व उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा हैं। सरकार द्वारा श्रमिको के लिए दी जा रही योजनाओ के बारे में कैंप लगाकर होती गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य हैं।

श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए पूरे राष्ट्र में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई हैं। जिसमे भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी एवं भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रकाश अनंत के अनुशंसा निर्देशानुसार कटघोरा निवासी भाजपा नेता सुनील कुमार कुर्रे को प्रदेश महासचिव (निर्माण श्रमिक फोरम) का दायित्व सौंपा गया हैं। जिसमे श्री कुर्रे के मित्रगण एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व उल्लास का माहोल हैं। सुनील कुमार कुर्रे ने कहा हैं की मैं अपने कर्तव्यो का आवाह्न निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक करूंगा।

✍️रिपोर्टर – साकेत वर्मा / कोरबा