महिला शक्ति सेवा संस्था द्वारा ग्राम चैतमा में महासभा कार्यक्रम कर विधवा, निराश्रित, दिव्यांग बालिका एवं महिलाओं को किया गया आर्थिक सहयोग प्रदान…

• संस्था कई वर्षो से कर रहा है महिलाओं के हित में कई कल्याण कारी कार्य

कोरबा/पाली :- समाजसेवी संस्था एक जन कल्याण कारी संस्था होती है जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा का कार्य करता है। समाज सेवा एक ऐसा कार्य जो सामाजिक भलाई के लिए किया जाता है। इनकी मूल भावना सामाजिक उत्थान, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सभ्य एवम्ं शिक्षित समाज और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण कर उच्च समाज का निर्माण करना है। भारत में या पूरे विश्व में ऐसे कई गैर सरकारी संगठन हैं जो समाज में कई अच्‍छे कार्य कर रहे हैं। ये संगठन वंचित समुदायों के जीवन का ख़ास हिस्सा बन रहे हैं, जिसकी वजह से इन लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। हमारे कोरबा जिले के विकासखंड अंतर्गत एसे ही कल्याणकारी संस्था है जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

महिला शक्ति सेवा संस्था के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत चैतमा के शासकीय भवन में संस्था द्वारा महासभा कार्यक्रम रखा गया था जिसमे परित्यकता, विधवा, निराश्रित महिलाओं के लिए यथाशक्ति प्रयास कर उनके हित में सहयोग राशि का वितरण कर उन्हे आर्थिक सहायता कर प्रोत्साहित किया गया। बीते दिनांक महिला शक्ति सेवा संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष श्री परस दास महंत, ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती तीज बाई महंत के द्वारा चैतमा ग्राम के विधवा, निराश्रित और दिव्यांग जनों को पेंशन के रूप में सहयोग का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को पूर्ण आकार देने के लिए मुख्य रूप से
ब्लॉक अध्यक्ष श्री परस दास महंत ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती तीज बाई महंत युवा अध्यक्षा श्रीमती धन कुंवर कंवर
बिंदु कुमारी चौहान, संतोषी कोरम, ब्लॉक पदाधिकारी एवं संत बाई पंचायत अध्यक्षा, प्रमिला श्याम उपाध्यक्ष, लिटियाखर पंचायत से गनी खैरवार उपाध्यक्ष मदनपुर रजकम्मा पंचायत से गीता खांड़े अध्यक्षा, अनुजा महिलांगे उपाध्यक्ष मांगामार पंचायत से जान्हवी कंवर अध्यक्षा, बबीता कंवर उपाध्यक्ष मानिकपुर पंचायत से संत बाई महंत अध्यक्षा मिथलेश कुमार उपाध्यक्ष केराकछार पंचायत से प्रियंका श्रीवास अध्यक्षा बोइदा पंचायत से सुषमा राजपूत अध्यक्षा लक्ष्मण केवर्त चैतमा पंचायत से स्टीला महंत अध्यक्षा, मनमोहन दास महंत उपाध्यक्ष तिवरता पंचायत से प्रकाश दास महंत उपाध्यक्ष कुटेलामुड़ा पंचायत से निलेश कुशरो अध्यक्षा रामाकछार पंचायत से एवं पाली ब्लॉक के पंचायत पदाधिकारी और सभी विधवा माताएं, विकलांग, एवं तलाकशुदा महिलाऐं उपस्थित थे।

महिला शक्ति सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब जायसवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अनिता जी के द्वारा पुरे भारतवर्ष में विधवा माताओं, तलाकशुदा महिलाओं को, किन्नर एवं विकलांग लोगों को 06 प्रकार के संस्था के योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है जिसमें से 4 योजना हमारे पुरे भारतवर्ष में सुचारु रूप से चल रहा है हमारे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी उक्त संस्था की योजनाएं चल रही है। महिला शक्ति सेवा संस्था विधवा माताओं के साथ साथ देश के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दे रही है। महिला शक्ति सेवा संस्था समाजहित में कार्य कर के देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान प्रदान कर रही है।

✍️ रिपोर्टरअशोक दीवान /पाली