जिले के 07 चयनित बच्चों का सम्मान, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया सम्मानित….

 

 

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुल 870 युवाओं का चयन हुआ है। अग्निवीर पुरुष भर्ती दिसंबर 2023 में सूरजपुर भर्ती में 49 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से सात उम्मीदवार अग्निवीर जीडी, अग्नि वीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडर्स के लिए चुने गए थे। इन 07 चयनित युवाओं का सम्मान आज शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया । जिसमें  शुभम पाल,  अनिल कुमार साहू,  रविशंकर,  सागर यादव,  ऋषि कुमार,  नरेश प्रसाद सिंह एवं  विशाल सोनी का सम्मान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के द्वारा किया गया।