श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी का भब्य आयोजन… .

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

विश्व शांति एवं जगत कल्याण के लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुड़ेग में श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी का आयोजन किया गया है।

l पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुड़ेग में भब्यता के साथ किया गया है आयोजन बुधवार से भब्य रुप से भण्डारा का किया गया है इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन महाकुल समाज ने किया है।

ग्राम लुड़ेग के ग्राम वासियों के आत्मीय सहयोग से 14 फरवरी से 16 फरवरी तक श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी का भव्य आयोजन किया गया है। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के 16 प्रख्यात कीर्तन मंडलियों के द्वारा विभिन्न तर्ज एवं राग रागिनी के महामंत्र हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भक्ति भाव के साथ मादर, मंजीरों के थाप में नाच, गाकर, हजारों श्रद्धालु भक्तों के मौजूदगी में पूरे परिसर को भक्ति मय कर दिया सभी कीर्तन मण्डली के द्वारा खुभ भक्तिमय होकर श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी में भाग ले रहे है। लुड़ेग के इस अस्टप्रहरी का कार्यक्रम में बुधवार 14 फरवरी को कलशयात्रा अधिवास से शुरू होकर 15 फरवरी गुरुवार को 21 कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्णा के मंत्र उच्चारण के साथ कीर्तन किया जा रहा है। जिसका 16 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे समापन किया जाएगा लुड़ेग के श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी में आसपास के गाँव से काफी संख्या में लोग पहुच रहे है जिनमे महिलाएं भी भारी संख्या में पहुच रहे है।


श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी के कीर्तन करते श्रद्धालुओं को देखते बनती है। जो पूरी तरह भगवान के भक्ति में रमे दिखते है। पूरे यज्ञ परिसर के भक्ति भाव के इस कार्यक्रम को देख कर भगवान के प्रति लोगो के समर्पण को देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है। की लोगो के मन मे भगवान का भाव किस रूप में विद्धमान है।