आखिर इतने बड़े पैमाने पर अवैध धान संग्रहण तमाम सक्रियता के वावजूद ओझल होकर कैसे हुआ एकत्र….

 

 

* लाखों रूपए के 3865 तकरीबन अवैध धान जप्ती नव पदस्थ कलेक्टर के नजर में अपनी सक्रियता पेश करने की कवायद खड़े करती कई सवाल……

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर / करीब 50 लाख से अधिक रूपए का अवैध धान विभिन्न स्थलों पर संयुक्त जांच दल ने जप्त कर समर्थन मुल्य पर धान खरीदी में आधा सत्र गुजरने के बाद सामने आने से कई सवाल खड़े कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लगातार दो दिन में संयुक्त जांच दल ने 3865 क्विंटल धान जप्त कर अपनी सक्रियता व मौजूदगी का दावा कर रही है। इसी बीच आपकों बताते चलें कि इस कार्यवाही से पहले करीब आधा से अधिक समयावधि धान खरीदी की गुजर चुकी है।अब खुद ही अनुमान लगाया जा सकता है धान खरीदी में प्रशासन की तमाम चौकसी के वावजूद संग्रहण होने के बाद कार्यवाही में नव पदस्थ कलेक्टर के पदभार संभालने पर वाहवाही बटोरने और खुद की सक्रियता से जुड़ी प्रस्तुति से जुड़ी अधिक माना जा रहा है।

आपकों बताते चलें कि इस खेल में लंबे अरसे से राइस मिलर्स व स्थानीय स्तर पर कोचियों द्वारा संगठित रूप से बड़ी मात्रा में धान अलग अलग कृषकों के खातों में बिक्री कर खपाया जाता है। बहरहाल नव पदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास के पदस्थापना व एक्टिव मोड में कार्यशैली पर जिले में लंबे अरसे से धान से लेकर पीडीएस प्रणाली में नियंत्रण के लिए पदस्थ खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी की कार्यशैली की हकीकत सामने नहीं आएं, इसपर पर्दा डालने की कवायद में ताबड़तोड़ दों दिनों में इतने बड़े पैमाने पर महज चंद संस्थानों से जप्त हुए धान की मात्रा हतप्रभ करने के साथ ही दाल में काला या पूरी दाल ही काली होने से जुड़ी कहावत चरितार्थ कर रही है।