विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही विजय आदित्य ने दी बधाई, जीत के ख़ुशी में समर्थकों ने विजय को गोद में उठाकर मनाया जश्न….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही विजय आदित्य ने दी बधाई, जीत के ख़ुशी में समर्थकों ने विजय को गोद में उठाकर मनाया जश्न

 

विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बधाई दी है
उन्होंने कहा कि यह जशपुर का सौभाग्य है कि विष्णुदेव साय जैसे सरल व्यक्तितव के धनी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है उनके मुख्यमंत्री बनने से जिले के साथ पुरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को कुनकुरी विधानसभा का जिम्मेदारी दिया गया था उन्होंने जमीनी स्तर पर काम कर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाने का काम किया जिसके फलस्वरूप विष्णुदेव साय को जीत मिली और 3 दिसम्बर को जीत मिलते ही विष्णुदेव साय सबसे पहले विजय आदित्य को बधाई दिए और साथ साथ उन्हें रायपुर भी लेकर गए

आज जब विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया तो विजय आदित्य के समर्थकों ने उन्हें जीत के जश्न उठा कर अपनी ख़ुशी व्यक्त की और जोरदार जश्न मनाया।