विश्णु देव् साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर फोड़े फटाके बांटी मिठाई…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव इंदिरा चौक में जम कर फूटे फटाके


विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनने पर पत्थलगांव शहर के इंदिरा चौक में जम कर फूटे फटाके जैसे ही राज्य के भाजपा विधायक दक के रूप में विष्णु देव साय की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना न रहा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और घण्टो घण्टो तके फटाका फोडटे देखे गए
भाजपा के कार्यकर्ता रामवतार अग्रवाल ने कहा कि विष्णु देव् साय के मुख्यमंत्री बनने से जशपूर जिले के विकास के साथ पूरा छतीसगढ़ राज्य विकास में अब्बल रहेगा


वरिष्ट अधिवक्ता मोहन यादव ने कहा कि पहली बार जशपूर जिले को बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। ये हम सब जिले वासियों के लिए गौरव की बात है। अब जशपूर जिले को राज्य ही नही पूरा देश जानेगा
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल ने कहा कि जशपूर जिले से मुख्यमंत्री बनने पर अब ये लगने लगा है कि जशपूर जिम के सभी रुके विकास कार्य तेजी से बढ़ चलेंगे हमारा वर्षों से पत्थलगांव को जिला बनाने एवं सभी सड़को को चकाचक करने की थी वो अब होता दिख रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता अजय अग्रवाल ने कहा कि हम जशपूर जिले के सर्वांगीण विकास की बात करते है। जो अब से पहले तक नही हो रहा था अब पार्टी नेतृत्व ने जशपूर जिले को प्रतिनिधित्व देकर हम सभी जिले वासियों को खुश कर दिया है।

भाजपा कार्यकर्ता संजय लोहिया ने कहा कि अब पूरा जशपूर जिला विकास की अग्रिम पंथी में रहेगा अब से पहले तक जशपूर जिले को हाशिये में रख कर कार्य किये जाते रहे है। जिसे पार्टी नेतृत्व ने बड़े इनाम देकर नवाजा है।