ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर एवं एसपी का बड़े ही आत्मीयता के साथ स्वागत किया, कलेक्टर ने मल्टीएक्टिविटी के तहत् गौठान में संचालित विभिन्न यूनिट का किया निरीक्षण….

ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर एवं एसपी का बड़े ही आत्मीयता के साथ स्वागत किया,
कलेक्टर ने मल्टीएक्टिविटी के तहत् गौठान में संचालित विभिन्न यूनिट का किया निरीक्षण….

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अतिथिओं का बड़ी ही आत्मीयता से स्वागत किया।
टीकनी गौठान में कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों द्वारा मल्टीएक्टिविटी के तहत चलाये जा रहे विभिन्न यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़ी में सब्जी की खेती कर रहे निराला समूह की महिलाओं से बाड़ी में लगाये गये सब्जी के संबंध में जानकारी ली। निराला समूह की महिलाओं ने बताया कि पिछले वर्ष बाड़ी में मिर्ची की खेती कर 1 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी हुई थी। कलेक्टर ने महिलाओं को और बेहतर सुविधा देने हेतु ड्रिप सिस्टम लगाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिये। कलेक्टर ने बाड़ी में कार्य कर रही समूहों का अलग-अलग बोर्ड रकबा सहित लगाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर गौठान में संचालित मुर्गी पालन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेे मुर्गी पालन यूनिट में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के मांग पर गौठान में एक अतिरिक्त हैण्डपम्प लगाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तथा विद्युत व्यवस्था ठीक करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने गौठान समिति व समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में अच्छे कार्य करने पर उनकी सराहना की तथा आगे और बेहतर कार्य करने को कहा। इस दौरान अमृत समूह की महिलाओं ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को स्वयं के द्वारा निर्मित आचार भेट किया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवेश पैंकरा, उप संचालक कृषि राजेन्द्र एक्का, उप संचालक पशु बी.पी.सतनामी, सहायक आयुक्त आदिवासी आर.के.शर्मा, सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर