कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, खरीदी केंद्र प्रभारी इस बात को रख ध्यान किसानों को धान बेचने में ना हो दिक्कत कलेक्टर….

 

 

* बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी, किसानों के अंगूठे या आयरिस से ऑनलाइन हो रहा सत्यापन*

* कुरिडीह और सांवारावां में किसानों के सुविधा के लिए खोले गये हैं नवीन धान खरीदी केंद्र*

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल आज धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होने आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केंद्र देवनगर व चन्दरपुर में चल रही धान खरीदी का अवलोकन कर और धान बेचने आये किसानों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाए पुख्ता है कि नहीं इसका जायजा लिया। उन्होंने बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी का मुआयना भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

01 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों से धान खरीदी किया जाना हैं, जिसमें कुछ धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत आज से हुई। इसके अंतर्गत आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केंद्र देवनगर व चन्दरपुर भी शामिल थे। यहां कलेक्टर द्वारा संजय अग्रवाल किसानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों को माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने किसानों से धान के किस्मों और पैदावार के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जैविक खेती पर भी चर्चा की और आगामी फसलों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 54 धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए 55291 किसानों ने 80173 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया है। किसानों को सुविधा पहुँचाने की दृष्टि से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में 2 नये खरीदी केंद्र कुरिडीह और सांवारावां में खोले गए हैं। इस वर्ष बायोमेट्रिक आधार पर धान खरीदी की जा रहा है, जिसके तहत धान बेचने आए किसान के अंगूठे या आयरिस से उसकी पहचान कर सत्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है।

इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग जी.एस. शर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक, पी.एस. परिहार व अन्य संबंधित उपस्थित थे।