सीएम भूपेश बघेल आज 13 नवम्बर को फरसाबहार में करेंगे विशाल आम सभा को संबोधित…..

कुनकुरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सीएम भूपेश बघेल आज 13 नवम्बर को फरसाबहार में करेंगे विशाल आम सभा को संबोधित कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की करेंगे अपील

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल आज 13 नवम्बर को कुनकुरी विधानसभा के फरसाबाहर में विशाल चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे और कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी यू.डी. मिंज के पक्ष में प्रचार कर कांग्रेस को मतदान करने का अपील करेंगे.

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के फरसाबहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम 13 नवंबर को निर्धारित हुआ है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।इस दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुवे मतदान करने का अपील भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे.

फरसाबहार के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित आम सभा संबंधी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने कांग्रेस ने योजना बना ली है।यहां तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा और विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार कर अधिकृत प्रत्यासी के पक्ष में वोट मांगेंगे।
कार्यक्रम को लेकर सभी ने व्यापक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस वक्त समूचे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल निर्मित है और लोग कांग्रेस के पक्ष में जुड़ाव बनाए हुए है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति स्पष्ट नजर आ रहा है।जिस प्रकार आमजनों का जुड़ाव कांग्रेस के प्रति बना हुआ है।निश्चित ही इस चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।