सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में दीपावली रंगोली प्रतियोगिता….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में दीपावली रंगोली प्रतियोगिता

दिनांक 10/11/2023 दिन – शुक्रवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शालेय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए दीपावली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता स्कूल का वार्षिक उद्देश्य “फॉमिंग ऐण्ड एजूकेटिंग एजेंट्स ऑफ चेंज” (Forming and educating agents of change) पर आधारित था। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए निम्न बिन्दुओं पर बच्चों के द्वारा रंगोली बनाया गया – निर्वाचन (लोकतंत्रत्मकता, मानवता) नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति, पेड़ बचाओ जीवन बचाओ, लोक कला का महत्व, राष्ट्रीय पक्षी, दीपावली दिया से सुसज्जित हमारा स्कूल, दीपावली दिया, दीपावली से संबंधित रंगोली, दिया इत्यादि। इस रंगोली प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने भव्य एवं सृजनात्मक रंगोली बनाया।

विद्यार्थियों के इस रंगोली प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्त्ता फादर वीरेन्द्र खलखो,  बेरनट लकड़ा, मैम प्रियंका पन्ना, और मैम अंशु मिंज, मैम रश्मि केरकेट्टा थे। आज के इस रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धेय फादर सुनील खलखो ये.स. प्राचार्य, फादर सिलास टोप्पो ये.स. उप प्राचार्य एवं शालेय परिवार के शिक्षकवृन्द ने बच्चों के कक्षावार आकर्षक, मनमोहक एवं सृजनात्मक रंगोली को देखकर बच्चों के गुणों, क्षमताओं और उनके कलात्मकता की अत्यंत सराहना की और कहा कि ” आज के बच्चों में हुनर की कमी नहीं, बस उन्हें प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। दीपावली प्रकाश का त्यौहार है, जो जीवन को प्रकाशमय बनाता है। जीवन में छाए हुए अंधेरों को दूर भगाने के लिए प्रेरित करता है।” सभी बच्चों ने सुन्दर रंगोली द्वारा पूरे भारत वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अन्त में सभी विद्यार्थियों ने रंगोली का खूब आनन्द लिया और इसके विभिन्न प्रेरणाओं का संदेश लेते हुए अपने-अपने घर को प्रस्थान किये।