कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रामदेव जगते ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से भेजा इस्तीफा, समर्थकों के साथ निर्दलीय रूप में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी….

कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रामदेव जगते ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से भेजा इस्तीफा,
समर्थकों के साथ निर्दलीय रूप में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी
वाड्रफनगर,,, अब्दुल रशीद
प्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी में प्रबल दावेदार के रूप में रामदेव जगते को पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा भेजा है। विधानसभा क्षेत्र में रामदेव जगते को प्रबल दावेदार के रूप में माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जब आई तो उसमें रामदेव जगते को विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जगह नहीं दिया गया। अगर निर्दलीय रूप में रामदेव जगते चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है। विधानसभा प्रतापपुर अनुसूचित जनजाति क्र. 06 में प्रत्याशी चयन व प्रक्रिया से दुखित होकर इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संगठन के सभी पदो से इस्तिफा दे दिया है। रामदेव जगते ने कहा कि प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में शिर्ष नेताओं के द्वारा विधानसभा की जन भावनाओं, पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की राय मसवरा, पार्टी द्वारा की गई सर्वे को नजर अंदाज कर प्रत्याशी चयन किया गया है। जिससे विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जन भावना काफी आहत व दुखित है। इन्हीं वजह से प्रदेश अध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संगठन के सभी पदो से इस्तिफा दे रहा हूँ।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर