अभाविप की नवीन कार्यकारणी की हुई घोषणा अमन बने नगर मंत्री….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

अभाविप की नवीन कार्यकारणी की हुई घोषणा अमन बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव जिला जशपुर के नवीन कार्यकारणी की घोषणा हुई इस नवीन कार्यकारणी गठन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्वागत भाषण जिला संयोजक वीरेंद्र यादव द्वारा दिया गया ,उसके पश्चात जिला संगठन मंत्री रामेश्वर कश्यप के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया,इनके उद्वोधन के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कांसाबेल के जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा ने उद्वोधन दिया और बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आप सभी कार्यकर्ताओं इसमें जुड़ रहे हैं ये आप सभी के लिए लिए सौभाग्य है,आप सभी भारत माता के सेवक हैं।

और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर आप अपने राष्ट्र के लिए सब कुछ कर सकते हैं,। इस दौरान इन्होंने पुराना कार्यकारणी को भंग की और नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें नगरअध्यक्ष- पवन यादव, नगर उपाध्यक्ष -उमा शर्मा, नगर मंत्री- अमन गुप्ता ,नगर सह मंत्री- आकाश टांडे, प्रिंस सिन्हा , राधिका शर्मा ,कार्यालय मंत्री -पंकज यादव ,महाविद्यालय प्रमुख -दीपक सिंह ,महाविद्यालय सह प्रमुख -अनिकेत तिवारी,विद्यालय प्रमुख -अमन शर्मा ,विद्यालय सह प्रमुख -अनुराग टांडे, जनजति प्रमुख -रमेश नेताम ,जनजति सह प्रमुख- प्रतीक सिंह, एस एफ डी -प्रमुख अविनाश शर्मा ,सह प्रमुख -भास्कर शर्मा ,अंशू मानिकपुरी, एस एफ एस प्रमुख -शिवांश शर्मा , एस एफ एस सह प्रमुख -पुरुषोत्तम यादव ,बादल रोहिला, रुपेश यादव ,सोशल मीडिया प्रमुख -सोनू यादव ,सह प्रमुख- विकास कुमार ,कीडा प्रमुख – रोहित सहवाल ,सह प्रमुख -निकु शोनवानी ,आकाश सक्सेना ,नगर कार्यकारणी सदस्य -रमेश साहू ,कृष चौहान ,सोनू यादव ,सूरज यादव ,डमरू बारीक ,टेकचंद बारीक , गौतम चौहान ये सभी कार्यकर्ता इस साल 2023-24 के कार्यकारणी में रहेंगे,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कांसाबेल के जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा ,जिला संगठन मंत्री रामेश्वर कश्यप , जिला संयोजक वीरेन्द्र यादव ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गुलशन पाण्डेय ,तथा राहुल पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।