मोरन चौक से परसडीहा तक रैली निकाल कर नव नियुक्त प्रदेश सचिव रामदेव जगते का हुआ भव्य स्वागत….

मोरन चौक से परसडीहा तक रैली निकाल कर नव नियुक्त प्रदेश सचिव रामदेव जगते का हुआ भव्य स्वागत….

वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
ग्राम परसडीहा में नव नियुक्त प्रदेश सचिव का भव्य स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद के तीसरे दिन मोरन चौक में पहुंचते हुए पूर्वी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ व उनके समर्थको के द्वारा पटाखा फोड़कर स्वागत किया और रामदेव जगते भैया जिंदावाद के नारा लगाया गया। चौक में रैली में शामिल कई युवाओं ने हाथ मिलाकर गले लगाया गया। उसके बाद मोरन चौक से धोन्धा ,सोनडिहा होते बरतीकला होते ग्राम परसडीहा मंदिर परिसर तक लाया गया। इस बीच कार्यकर्ताओ के द्वारा रैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, दीपक बैज, टी. एस. बाबा,रामदेव जगते जिंदावाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम स्थल में कार्यकर्ताओ के द्वारा युवा नेता प्रदेश सचिव रामदेव जगते का फूल माला से पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण में सुनील मानिकपुरी, रामलोचन खेरवार, रामऔतार पटेल , शिवब्रत सिंह, सहित कई युवाओं के द्वारा प्रदेश सचिव बनने पर जगते जी को बधाई व शुभकामनाए दी सेक्टर प्रभारी श्री जे.पी. पटेल जी के द्वारा भी रामदेव जगते को बधाई व शुभकामनाए दी गई। उनके द्वारा कहा गया की रामदेव जगते क्षेत्र की हर समस्या को समाधान करने हेतु पहल करते है सभी के बीच मिलनसार व्यक्तित्व के है। प्रदेश कमेटी के द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी इनकी कार्य कुशलता को देखकर दी गई है। संगठन के कई पदो मे रहकर हमेशा से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के हर मीटिंग सभा में इनकी उपस्तिथि देखी जाती है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव रामदेव जगते ने बताया की मेरी राजनैतिक जीवन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, बूथ, सेक्टर, आदिवासी कांग्रेस, जिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन में बहुत ही ईमानदारी पूर्वक काम किया था। मेरे काम का मूल्यांकन मेरे बड़े नेताओं के मूल्यांकन का नतीजा है की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रस्ताव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पश्चात मुझे अब प्रदेश सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। संगठन के उद्देश्य, पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने संकल्पित हुए। भूपेश बघेल कका, टी एस सिंह देव बाबा की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचना है। भाजपा सरकार की नीति व नियत में खोट है। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेता भारत के लोकतंत्र को बचाने, महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठा रहे है। मोदी की सरकार तानाशाही है न्यापालिका भी खतरे में हो गई है। गोदी मीडिया बिक चुकी है आने वाले समय में नवजवानों को सतर्क रहना होगा। कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है सभी के हितों की रक्षा करती है। सरकार की योजनाओ का लाभ लेने व समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने हेतु हितग्राही पंजीयन कार्ड को भरकर मिस्ट कॉल किया गया। अंत में कांग्रेस पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर दो युवाओं को माला पहनाकर कांग्रेस का पट्टी पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया। जन आशीर्वाद भेट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती देवीसोनम सिंह, कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष/सेक्टर प्रभारी जयप्रकाश पटेल, एन एस यू आई के विधानसभा अध्यक्ष अतुल यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिव राहुल पटेल, सचिव सुनील मानिक पूरी, आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक वाड्रफनगर अध्यक्ष विद्याचरण टेकाम (अधिवक्ता), सेक्टर प्रभारी नीतेश गुप्ता, पूर्व सरपंच शिवब्रत सिंह,गिरधर वर्मा, श्रवण पटेल, महेंद्र पटेल, बलवंत श्रीवास, रामलोचन खेरवार, मोहम्मद आजाद, आदिवासी कांग्रेस के नेता सिंहलाल, दीपक रवि, रामौतार पटेल, दिन्ननाथ मरपच्छी, सहित शिवरी, सोनडीहा, पनसारा, ढोढी, रजखेता, मुरकोल, शंकरपुर, बरतीकला सहित कई ग्राम पंचायत के कई सैकड़े लोग उपस्थित रहे। नव नियुक्त प्रदेश सचिव को मिठाई खिलाकर सभी ने आशीर्वाद एवम शुभकामनाए दी।। सभी क्षेत्रवासियों के इस सम्मान प्यार आशीर्वाद से अभिभूत रामदेव जगते ने हाथ जोड़कर शीश झुकाकर आभार जताया।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर