केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं – अमित मंडल

 

 

 

* विधायक प्रवास अभियान के तहत झारखंड से पहुंचे विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर– भारतीय जनता पार्टी प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित कर पूरी तरह चुनाव तैयारियों में जुट गई है। लगातार नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर जारी है।इस क्रम में विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत झारखंड के गोड्डा से विधायक अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं से गहन चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति परिस्थितियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। भाजपा इस बार जीतने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा चुनाव की तारीखों के एलान से लगभग तीन महीने पहले ही यहां एक रणनीति के तहत अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद लगातार कार्यकताओं को चुनाव के लिए अभी से सक्रिय किए जाने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत बुधवार को रामानुजनगर मंडल में बैठक हुई जहाँ बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमित मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और अभी से ही सक्रिय रूप से काम में लग जाएं।

उन्होंने इस दौरान पार्टी सांगठनिक गतिविधियों चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा एवं कार्यकताओं से महत्वपूर्ण सुझाव लिए। विधायक अमित मंडल ने वर्गवार अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग सभी वरिष्ठ अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं से अलग अलग चर्चा कर कैसे चुनाव में जीत हो इस पर विचार मंथन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जो गलतियां पिछले दो बार से हम करते आ रहे हैं उन गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलना है। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र को यहां के विधायक ने अपनी निष्क्रियता से 50 साल पीछे धकेल दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने भूलन सिंह के रूप में एक सरल व सहज प्रत्याशी दिया है, एक एक कार्यकर्ता भूलन सिंह बनकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा विधायक बूथ के कार्यकताओं के मंशानुरूप काम करेंगे। कार्यक्रम को प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया और सहयोग की अपील की। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय व मंडल महामंत्री सुमंत साहू ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पांडेय जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी सौभाग्य दुबे मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता सत्यनारायण दुबे शैलेश्वर सिंह रामबिलास साहू रामरतन साहू बृजा राम साहू सत्यनारायण दुबे भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू महामंत्री उपेंद्र यादव शशांक दुबे सुंदर लाल आशुतोष दुबे अरविंद सिंह अमर सिंह ललित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।l

* विधायक अमित मंडल ने वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों से उनके निवास पहुंचकर की मुलाकात.

झारखंड से विधायक प्रवास अभियान के तहत प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र मे पहुंचे विधायक अमित मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के साथ जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी से उनके निवास पर मुलाकात कर राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा की तथा परिवार जनो का हालचाल जाना।इसके अलावा अनुषांगिक संगठन से जुडे अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी, विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरली सोनी,जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री सुमंत साहू,भाजयुमो मंडल महामंत्री उपेंद्र यादव, मौजूद रहे।