जनपद उपाध्यक्ष ने आयुष्मान कार्ड महाभियान का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश….

 

 

 

लखनपुर, अमित बारी

लखनपुर:- लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 23 जून दिन शुक्रवार को लखनपुर छेत्र के ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड महाभियान का औचक निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों को सत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जनपद उपाध्यक्ष ने ग्राम लहपटरा, रजपुरी, सिर कोतन्गा, पूह पुट रा के पंचायत भवन में बन रहे आयुष्मान कार्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न हो इसका विशेष ख्याल रखें।

उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को भी जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है उन्हें पंचायत भवन तक पहुचाने में निर्देश दिए। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ किसान कांग्रेस संगठन महामंत्री सतेंद्र राय, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, अजर राम चौधरी, अमरेश राजवाड़े, सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे