मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर के वरिष्ठ पत्रकार के घर पहुंच कर पुत्र, पत्नी, मां के आकस्मिक निधन पर शोक जताया……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के घर पहुँच कर उनके बेटे स्वर्गीय नवीन दुबे, पत्नी देवरूपी दुबे एवं मां मानमती दुबे का सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दुखी परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और यह न पूरी होने वाली क्षति सहन करने के लिए परिवार को बल प्रदान करने हेतु परमात्मा से प्रार्थना की।

इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, सरगुजा आईजी अजय कुमार यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।