भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन 13 जून को सूरजपुर में कई कार्यक्रमों में करगे शिरकत…..

 

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर-भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन 13 जून को एकदिवसीय प्रवास पर सूरजपुर आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 09वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे 13जून को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे शामिल होने सूरजपुर पहुंच रहे हैं। इसमें सूरजपुर जिला भाजपा के सभी मोर्चे से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले सर्किट हाउस सूरजपुर मे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक भी लेगे तत्पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर मे आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे शिरकत करेंगे।