स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के रिक्तियों पर आंशिक संशोधन….

 

 

 

शमरोज खान

सूरजपुर/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति, संविदा भर्ती हेतु जारी विज्ञापन में निम्नानुसार आशिक संशोधन प्रतिस्थापित किया जाता है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिहारपुर शिक्षक (हिन्दी माध्यम) हेतु विज्ञापित पद शिक्षक ((हिन्दी माध्यम) हिन्दी को विलोपित करते हुए शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) अंग्रेजी, प्रतिस्थापित किया जाता है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चेन्द्रा हेतु विज्ञापित पद व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) संस्कृत के स्थान पर व्याख्याता (हिन्दी माध्यम) संस्कृत, प्रतिस्थापित किया जाता है। विज्ञापित पद व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) जीव विज्ञान का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में स्नातकोत्तर की उपाधि (अंग्रेजी माध्यम) जोड़ा जाता है। विज्ञापित पद व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) भौतिकी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में न्यूक्लीयर भौतिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि (अंग्रेजी माध्यम) जोड़ा जाता है। विज्ञापित पद व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) रसायन का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बायोकेमेस्ट्री से स्नातकोत्तर की उपाधि अंग्रेजी माध्यम जोड़ा जाता है। विज्ञापित पद शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के पदों हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय समूह में स्नातक (अंग्रेजी माध्यम) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण एवं डी. एड प्रशिक्षण अनिवार्य के स्थान पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय समूह में स्नातक (अंग्रेजी माध्यम न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण एवं डी. एड. या बी.एड. या बी.एल.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य प्रतिस्थापित किया जाता है। राजपत्र, स्कूल शिक्षा विभाग, रायपुर क्रमांक 200 4 मई 2023 के अनुसार विज्ञापन नियम एवं शर्त को बिन्दु क्रमांक 15 विशेष में बिन्दु क्रमांक 8 रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होता आवश्यक है, जोड़ा जाता है। विज्ञापन में प्रकाशित शेष निर्देष एवं शर्ते यथावत, जिले की वेबसाइट www.surajpur.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।